{"_id":"67c80428de54fc7818078bb9","slug":"video-farmers-staged-a-symbolic-sit-in-in-sonipat-in-support-of-jagjit-dallewal-and-msp","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में जगजीत डल्लेवाल व एमएसपी के समर्थन में किसानों ने दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में जगजीत डल्लेवाल व एमएसपी के समर्थन में किसानों ने दिया सांकेतिक धरना
भारतीय किसान नौजवान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को 100 दिन पूरे होने व न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रोष जताया। किसानों ने गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के पास धरना स्थल पर एक दिन सांकेतिक धरना देकर नारेबाजी की।
किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हितैषी होने का दावा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्होंने किसानों के लिए कई कार्य किए, जबकि कृषि प्रधान देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसान नेता डल्लेवाल किसानों के हक के लिए 100 दिन से धरने पर बैठकर मौत के नजदीक हैं। किसानों को बार-बार बैठकों का लालच दिया जा रहा है, जबकि उन्हें लगता कि किसान अब भी किसानों के साथ कुछ बड़ा करना चाहती है। जब सरकार के पास इतने आईएएस अधिकारी व कृषि विशेषज्ञ हैं तो जल्द वार्ता का समय दिया जाए। किसानों को लगता है कि सरकार अब भी किसानों के साथ बड़ा धोखा करने के लिए तैयार है। भविष्य में भी किसान नेताओं का जो आदेश होगा, उस पर कार्य किया जाएगा।
सरकार की कैसी सोच है कि एक बुजुर्ग आदमी किसानों के हक के लिए लंबे समय से आमरण अनशन पर बैठा है। इसमें परमात्मा की ही मेहरबानी है, लेकिन सरकार अपने वादों पर टस से मस नहीं हो रही है। सरकार को जल्द किसानों की मांगों पर कदम उठाना चाहिए। किसान लिखित में भी वादा कर चुकी है कि जल्द कमेटी बनाकर किसानों की मांगों को पूरा किया जाएगा। दो साल इंतजार करने के बाद ही आंदोलन खड़ा किया गया था। जगजीत सिंह डल्लेवाल भी किसानों की मांगों पर ही अनशन पर बैठे हैं। आज पूरे देश में 100-100 किसानों का धरना दिया गया है। धरने का यही उद्देश्य है कि किसान एक हैं, ताकि किसानों की मांगों को जल्द पूरा किया जा सके। किसानों की सरकार से कोई नाराजगी नहीं है, लेकिन उनसे किए गए वादों को जल्द पूरा किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।