{"_id":"69f9d5f01b7366ea740d105d","slug":"video-fire-brigade-and-sanitation-workers-took-out-a-bike-rally-to-express-their-demands-2026-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: दमकल व सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निकाली बाइक रैली, शहर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: दमकल व सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर निकाली बाइक रैली, शहर में किया प्रदर्शन
दमकल व सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बाइक जत्थे के साथ शहर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल 7 मई तक और दमकल कर्मचारियाें ने 10 मई बढ़ाई है। मंगलवार को दमकल कर्मचारी 28वें दिन और सफाई कर्मचारी पांचवें दिन हड़ताल पर डटे रहे।
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द उनकी मांगों का समाधान करने की गुहार लगाई। सोनीपत में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सिर्फ चार टन ही कूड़ा सड़क पर बिखरा पड़ा है। शहर के वार्ड नंबर 1, 2, 11 12 व 13 में सफाई नहीं हो रही। नगर निगम के की ओर से रात्रि के समय ठेका कर्मियों को बुलाकर सफाई करने का दावा किया जा रहा है। दमकल कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजीव खत्री ने बताया कि अगर सरकार समय रहते फायर व सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द नहीं करती है तो नगर निगम कार्यालय में स्थायी तौर पर ताला लगाया जाएगा। वीरवार को अर्धनग्न होकर गीता भवन चौक तक प्रदर्शन किया जाएगा। धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने की। मंच संचालन दमकल कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव अमित दहिया ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।