Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
grand Tiranga marathon was organized in Sonipat under the 'Har Ghar Tiranga' campaign; hundreds of youths participated
{"_id":"6a7adadb60ef3f87d40af03a","slug":"video-grand-tiranga-marathon-was-organized-in-sonipat-under-the-har-ghar-tiranga-campaign-hundreds-of-youths-participated-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोनीपत में किया गया भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोनीपत में किया गया भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया
देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान की भावना को आगे बढ़ाते हुए देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को सोनीपत में भव्य तिरंगा मैराथन का आयोजन किया गया। तिरंगा मैराथन में सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भाग लिया। मैराथन के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
तिरंगा मैराथन का आयोजन सुभाष स्टेडियम से लेकर लघु सचिवालय तक किया गया। इस अवसर पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी मनोज व उनकी टीम शामिल रही। मैराथन के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे युवाओं की टोली जब निकली तो पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा मैराथन के दौरान युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद के जोशीले नारों से लोगों में देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। इस दौरान मार्ग पर मौजूद लोगों ने भी तिरंगा मैराथन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। चारों ओर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
*तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक:-राजीव जैन*
इस अवसर पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के तीनों रंग और अशोक चक्र देश के गौरवशाली इतिहास, त्याग, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।