सोनीपत में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-4 लागू होने के बावजूद लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नगर निगम ने सड़क किनारे झोपड़ी डाल भट्ठियों में पकाकर मूंगफली बेच कर रहे लोगों पर कार्रवाई की गई। मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी के नेतृत्व में मंगलवार को महलाना रोड व ककरोई रोड पर बुलडोजर चलाकर पांच झोपड़ी गिराई गई। साथ ही भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान तंदूर से खाना बना रहे संचालक समेत छह लोगों के पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने किए गए।
शहरी क्षेत्र में कहीं भी झोपड़ीनुमा दुकान खड़ा कर देना आम बात हो गई है। जगह-जगह इस तरह अतिक्रमण कर फुटपाथी दुकानदारों का संचालन शहर की सूरत बदरंग करने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। ग्रैप-4 लागू होने से नगर निगम के अधिकारी सतर्क हो गए हैं। मंगलवार को मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी टीम के साथ महलाना रोड और ककरोई रोड पर पहुंचे। दोनों मार्गों पर फुटपाथी दुकानदारों पर कार्रवाई की। फुटपाथी दुकानदार पाबंदी के बावजूद भट्ठियों में मूंगफली पकाकर बेच रहे थे। इस दौरान नगर निगम की टीम ने पांच झोपड़ी तोड़ी और वहां पर भट्ठियों को ध्वस्त कराया। साथ ही तंदूर से खाना बना रहे संचालक समेत छह लोगों के पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने किए गए। मुख्य सफाई निरीक्षक ने कहा कि ग्रैप के नियमों का पालन करने के लिए कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।