{"_id":"68dfa6b15ad8becb530cc55c","slug":"video-inld-activists-held-a-protest-in-sonipat-demanding-government-procurement-of-crops-2025-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में फसलों की सरकारी खरीद की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में फसलों की सरकारी खरीद की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में शुक्रवार को इनेलो जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुई। उन्होंने धान लेकर पहुंचे किसानों से मिलने के बाद फसलों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उसके बाद लघु सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त सुशील सारवान को प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा और फसलों की सरकारी खरीद जल्द शुरू कराने की मांग उठाई।
इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने कहा कि भाजपा राज में किसान खून के आंसू रो रहे हैं। किसानों को धान व बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तक नहीं मिल रहा है। नमी के नाम कटौती करके किसानों के साथ सरेआम धोखा हो रहा है। खेत में बारिश का पानी अब तक खड़ा है। बार-बार मांग करने के बाद भी खेतों से पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डीएपी खाद के लिए किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं परंतु सरकार का किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं। धान-बाजरा सरकारी खरीद को लेकर किसानों की आवाज बुलंद करने और दनके साथ हो रही लूट के विरोध में इनेलो कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए।
इस दौरान पूर्व एसपी अनूप दहिया, प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, भूपेंद्र मलिक, त्यागी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्यागी, गोपाल जाजी, प्रदीप दहिया, विकास मलिक, सुरेंद्र सिरसाढ़, मंजीत फोगाट, राजेंद्र मलिक, फूलकुमार चौहान, ताहर सिंह चौहान, महाबीर शर्मा, अनिल डबरपुर, प्रमोद मोदी, राकेश दहिया भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।