{"_id":"68df5188e24ddbea62082f18","slug":"bareilly-news-pac-raf-8500-amar-ujala-2025-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस-PAC और RAF के 8500 जवान तैनात, जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट | Amar Ujala","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस-PAC और RAF के 8500 जवान तैनात, जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट | Amar Ujala
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Fri, 03 Oct 2025 10:01 AM IST
Link Copied
बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए जिले में फिर इंटरनेट सेवा शनिवार तक बंद कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट भी जारी किया गया है। शहर में पुलिस-पीएसी और आरआरएफ के 8500 जवान तैनात किए गए हैं।
इनमें करीब छह हजार की तैनाती शहर में है। ड्रोन से छतों को खंगाला जा रहा है। शहर को चार सुपर जोन और चार स्पेशल जोन में बांटा गया है। शहर में बीते शुक्रवार को हुए बवाल के बाद से शांति कायम है। हालांकि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर आईएमसी कार्यकर्ता और जेल भेजे गए आरोपियों के पक्ष के लोग माहौल भड़काने की कोशिश में लगे हैं। बवाल के दो दिन बाद इंटरनेट सेवा बहाल होने के साथ ही बड़े पैमाने पर आई विरोध प्रतिक्रिया से खुफिया अमले ने दोबारा से माहौल खराब होने की आशंका जताई है। बृहस्पतिवार को दशहरा के अवकाश के बावजूद आंतरिक तैयारियां जारी रहीं।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अफवाह फैलाने की आशंका थी, इसलिए शासन स्तर से एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद की गई है। अभी तक जो भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया सेल को मिलीं हैं, इन पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एहतियातन बरेली जोन के आठ अन्य जिलों से आई पुलिस फोर्स और पीएसी को यहां रोका गया है।
वहीं पिछले जुमे को बरेली में हुए बवाल के ड्रोन से बनाए गए वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट है। शुक्रवार को ड्रोन से निगरानी करने वाली टीमों की संख्या आठ कर दी गई है। यह टीमें सुबह से ही संवेदनशील इलाकों के मकानों की छतों की तलाशी ड्रोन से लेंगी। शहर को चार सुपर जोन में बांटकर 225 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।