{"_id":"682ace78079bc2e2c909acbe","slug":"video-mla-inspected-kharkhauda-hospital-under-cleanliness-drive-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: खरखौदा अस्पताल में अव्यवस्था देख भड़के विधायक, बोले-अब अंदरूनी सफाई की भी जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: खरखौदा अस्पताल में अव्यवस्था देख भड़के विधायक, बोले-अब अंदरूनी सफाई की भी जरूरत
स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार सुबह जब विधायक पवन खरखौदा स्थानीय सामान्य अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो वहां की बदहाल स्थिति देख वह हैरान रह गए। अस्पताल में न तो शौचालयों की सफाई थी और न ही पानी की समुचित व्यवस्था, जबकि मरीज वार्ड पूरी तरह खाली मिले।
विधायक पवन ने रजिस्टर की जांच की, जिसमें किसी भी मरीज के भर्ती होने का कोई उल्लेख नहीं था। इस पर उन्होंने कहा कि क्या खरखौदा के सभी लोग इतने स्वस्थ हो गए हैं कि अस्पताल में कोई भर्ती ही नहीं होता या फिर आने वाले मरीजों को सिर्फ रेफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं, किसी प्रकार का कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। यह केवल बाहर की सफाई का मामला नहीं है, अब इस अस्पताल को अंदर से भी साफ करने की जरूरत है।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को भी व्यवस्थाओं में सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने भी विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए अस्पताल प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।