{"_id":"682af07b68b40264510d5994","slug":"video-mla-nikhil-madan-pwd-minister-and-officials-inspected-rob-in-sonipat-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में विधायक निखिल मदान व अधिकारियों ने किया आरओबी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में विधायक निखिल मदान व अधिकारियों ने किया आरओबी का निरीक्षण
ओल्ड रोहतक रोड पर मिशन चौक की ओर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) को दो लेन बनाने की मांग पर विधायक निखिल मदान व पंचकूला मुख्यालय से लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर हनुमंत सिंह सांगवान ने मौके का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक निखिल मदान ने बताया कि मिशन चौक वाले आरओबी हिस्से को लेकर निरीक्षण करने के बाद दुकानदारों से चर्चा की जाएगी। फिलहाल आरओबी की समस्या पर दो सुझाव सोचे गए हैं। उन्होंने कहा कि आरओबी की समस्या को दो तरह से हल किया जा सकता है। एक या तो यहां से अंडरपास बनवाया जाए, अन्यथा एक तरफ के दुकानदारों से बातचीत का आरओबी का चौड़ीकरण किया जा सकता है। इस बारे में दुकानदारों से बातचीत कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
सोनीपत के मिशन रोड की ओर शहर के दो भागों को आपस में जोड़ने व गोहाना रोड रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए साल 2011 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का शिलान्यास किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।