Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : more than 174 disabled people were given artificial limbs On second day in Sonipat
{"_id":"676fc7e3195f6a156001ab7d","slug":"video-more-than-174-disabled-people-were-given-artificial-limbs-on-second-day-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में दूसरे दिन 174 से ज्यादा दिव्यांगों को दिए कृत्रिम अंग, बैसाखी व ट्राई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में दूसरे दिन 174 से ज्यादा दिव्यांगों को दिए कृत्रिम अंग, बैसाखी व ट्राई साइकिल
सोनीपत के गुड़ मंडी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय विकलांग सहायता शिविर का शनिवार को दूसरा दिन रहा। शिविर रेडक्रॉस सोसाइटी, जैन मिलन संस्था, दिगंबर जैन समाज, सेवा भर्ती, संत नामदेव रोहिल्ला टांक उत्थान संघ, पानीपत एसोसिएशन आर्किटेक्ट एंड इंजीनियर्स, नेशनल मेडिकोज आर्गेनाईजेशन, दिव्यांग कल्याण एकता सोसाइटी, भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति व एनवायरो वात्सल्य सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।
शिविर में दोपहर तक 174 दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल, बैसाखी व अन्य कृत्रिम अंग निशुल्क प्रदान किए गए। जैन समाज के अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश जैन ने बताया कि फिलहाल शिविर में पंजीकरण किया जा रहा है। सभी को जांच के बाद ट्राई साइकिल, बैसाखी व कृत्रिम अंग प्रदान किए जा रहे है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि हर वर्ष की तरह जैन मंदिर में शिविर लगाकर दिव्यांग लोगों की सहायता की जा रही है।
पहले दिन 100 से ज्यादा लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए थे। शिविर में विभिन्न संस्थाओं के सदस्य अपना सहयोग कर रहे हैं। 80 फीसदी से ज्यादा दिव्यांग लोगों को बैटरी वाली ट्राई साइकिल प्रदान की जा रही है। शिविर में जगदीश जैन, जयकुमार जैन, सुरेश जैन, प्रवीन लांबा, छत्रसेन जैन, डॉ. पुरुषोत्तम, संजय कुमार, सोमबीर सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।