{"_id":"68dcc939eb14c9f5ba07d7ae","slug":"video-slogans-of-i-love-muhammad-and-love-jihad-seen-in-sonipat-2025-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में आई लव मोहम्मद और लव जिहाद के स्लोगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल रोड पर स्थित श्रीराम पार्क में बुधवार को लोग टहलने के लिए गए तो तमाम जगहों पर आई लव मोहम्मद और तमाम इस्लामिक स्लोगन लिखे मिले। जिसके बाद वहां हलचल मच गई। बाद में प्रशासन को सूचना दी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
शरारती तत्वों ने मंगलवार की रात पार्क में घुसकर झूलों पर लव जिहाद से जुड़े स्लोगन,आई लव मोहम्मद लिखा। कुछ जगहों पर अरबी भाषा में 786 लिखा है। सुबह पार्क में सैर पर आए स्थानीय निवासियों की नजर जब इस्लामिक स्लोगन पर गई तो इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।
माना जा रहा है कि किसी ने सौहार्द के माहौल को खराब करने की मंशा से यह हरकत की है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी स्लोगन लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। विश्व हिंदू परिषद के विभाग सत्संग प्रमुख नरेंद्र पाल शर्मा कहा कि इस तरह के मामलों में अक्सर सांप्रदायिक तनाव बढ़ने का खतरा होता है, लिहाजा प्रशासन को शिकायत दी जा रही है। जिससे माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।