{"_id":"67765c2d505c1f4220071ab4","slug":"video-special-camps-were-organised-to-check-the-documents-of-pension-holders-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में विशेष शिविर लगाकर की पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में विशेष शिविर लगाकर की पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच
सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय विद्यालय में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 350 पेंशन धारक दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस कर्मी ने पेंशन धारकों की लाइन लगवाई। प्रशासन की ओर से गठित स्वास्थ्य, नगर निगम व समाज कल्याण विभाग से अधिकारियों की टीम ने सभी पेंशन लाभार्थियों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की।
राजकीय विद्यालय में प्रशासन की ओर से लगाए गए शिविर में सुबह से ही पेंशन धारक दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे। नगर निगम से क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने अन्य कर्मचारियों के साथ सभी पेंशन धारकों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच की।
उन्होंने बताया कि हर वार्ड में एक दिन शिविर लगाकर प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर सभी पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से जिला के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के रिकॉर्ड व दस्तावेजों की जांच करवाई जा रही है। शिविर में पेंशन पात्र लोगों के आयु प्रमाण को लेकर जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल प्रमाण पत्र के साथ मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड की जांच की गई। जिनका रिकॉर्ड के साथ मिलान भी किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।