Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
The colours of patriotism were engraved by celebrating the district level Har Ghar Tiranga Mahotsav in Sonipat
{"_id":"689b2211911bfde99c09ca95","slug":"video-the-colours-of-patriotism-were-engraved-by-celebrating-the-district-level-har-ghar-tiranga-mahotsav-in-sonipat-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में जिला स्तरीय हर घर तिरंगा महोत्सव मनाकर देशभक्ति के उकेरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में जिला स्तरीय हर घर तिरंगा महोत्सव मनाकर देशभक्ति के उकेरे रंग
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे जिले को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है। अभियान के तहत जिला में विभिन्न तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जा सके।
इसी के तहत मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में देशभक्ति के रंग के साथ जिला स्तरीय हर घर तिरंगा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में नगराधीश डॉ. अनमोल ने किया, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य सुमन बाला शर्मा ने की। अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री, डीपीआरओ राकेश गौतम शामिल हुए। छात्राओं के लिए रंगोली, पोस्टर-कार्ड बनाओ, राखी बनाओ, मेहंदी व एक पत्र सैनिक के नाम जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्राओं ने प्रतियोगिता में अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति के प्रति जनून को प्रदर्शित किया। भारत माता के जयकारों से विद्यालय परिसर देशभक्ति से ओत-प्रोत हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।