{"_id":"68d7b9b6cf5caf264c0055d0","slug":"video-theft-in-petrol-pump-at-sonipat-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भागे युवक, पंप मालिक का कर दिया नौ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिए भागे युवक, पंप मालिक का कर दिया नौ लाख का नुकसान
गांव माहरा स्थित श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पर कार सवार युवकों ने पेट्रोल डलवाया और बिना भुगतान किए भाग निकले। भागने की जल्दबाजी में युवकों ने पेट्रोल डिस्पेंसर यूनिट को भी तोड़ डाला, जिससे पंप संचालक को करीब नौ लाख रुपये का नुकसान हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवक कार पर बाइक की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आए थे।
गांव नूरनखेड़ा निवासी आशीष ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव माहरा में श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन है। शुक्रवार को फिलिंग स्टेशन पर कर्मी मौजूद थे। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो युवक फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने पंप कर्मियों से 2800 रुपये का पेट्रोल भरने को कहा। 2600 रुपये का पेट्रोल भरते ही वह अचानक गाड़ी दौड़ाते हुए भाग निकले। इसी दौरान डिस्पेंसर यूनिट उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। फिलिंग स्टेशन संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।