Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Village Mohana of Sonipat blacked out for five days due to fault in the power plant, villagers protested
{"_id":"672b7cd2c07b8730fb007f7b","slug":"video-village-mohana-of-sonipat-blacked-out-for-five-days-due-to-fault-in-the-power-plant-villagers-protested","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजलीघर में फाल्ट आने से सोनीपत के गांव मोहाना पांच दिन से ब्लैक आउट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजलीघर में फाल्ट आने से सोनीपत के गांव मोहाना पांच दिन से ब्लैक आउट, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनीपत में बिजली घर में फाल्ट आने की वजह से गांव मोहाना में पांच दिन से ब्लैक आउट छाया हुआ है। बिजली आपूर्ति न होने से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को मोहाना बिजली घर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर शाम तक गांव में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की तो वीरवार को बिजलीघर के गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा। गांव मोहाना के ग्रामीण जिला पार्षद संजय बड़वासनी व सरपंच नरेंद्र महला के नेतृत्व में बिजली घर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक नवंबर को बिजली घर के अंदर मोहाना फीडर की मशीन में आग लग गई थी। उसके बाद गांव में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। पांच दिन बीत जाने के बाद भी गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से पेयजल का संकट बना हुआ है। ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। इस दौरान जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने उपमंडल अभियंता से फोन पर बात की। इस पर अधिकारी ने शाम तक गांव में बिजली आपूर्ति शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई तो वह वीरवार को बिजलीघर पर ताला जड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद गांव में कम वोल्टेज आई, लेकिन ग्रामीणों को राहत नहीं मिल सकी। इस दौरान राजबीर, संदीप, कुलदीप, देवरत्न समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।