Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
VIDEO : सिरसा में ईओ की अगुवाई में बाजार खुलने के साथ अतिक्रमण टीम ने की कार्रवाई
{"_id":"6566ede0f56dce9a84054983","slug":"video-sarasa-ma-iio-ka-agavaii-ma-bjara-khalna-ka-satha-atakaramanae-tama-na-ka-kararavaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरसा में ईओ की अगुवाई में बाजार खुलने के साथ अतिक्रमण टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरसा में ईओ की अगुवाई में बाजार खुलने के साथ अतिक्रमण टीम ने की कार्रवाई
सिरसा के मुख्य बाजारों में दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति दिन भर बनी रहती है। इसी कड़ी में बुधवार को बाजार खुलने के साथ ही नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल की अगुवाई में टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान मोहता मार्केट, बॉम्बे वाली गली आदि एरिया में टीम की कार्रवाई जारी है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल ने बताया कि बाजार में दुकानदार स्टॉल लगवाते है और पैसा लेते है। गलियों में स्कूटी तक नहीं निकल सकती है। नियमित रूप से कई - कई स्टॉल लगा रखी हैं। इसको लेकर कई बार लोगों की शिकायत आ चुकी है। दिवाली से पहले टीम ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करनी थी। लेकिन व्यापारमंडल की मांग पर त्योहारी सीजन में कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था। व्यापारियों ने आश्वासन दिया था कि वह दिवाली के बाद स्वयं अतिक्रमण हटा लेंगे, जबकि ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में विशेष टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने के अभियान को शुरू किया गया है। जो नियमित रूप से चलेगा। उन्होंने का कि कोई व्यापारी विरोध करता है या बदतमीजी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं व्यापार मंडल सचिव जयप्रकाश भोलूसरिया ने कहा कि व्यापारियों को तीन तीन फीट जगह मिलनी चाहिए। इससे ज्यादा माल लगाने वालो पर प्रशासन कार्रवाई करें। हम प्रशासन का सहयोग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।