{"_id":"65658c33c404e5031104eac3","slug":"video-big-boulders-fell-on-national-highway-505-in-kinnaur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : किन्नौर में नेशनल हाईवे-505 पर गिरीं बड़ी-बड़ी चट्टानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : किन्नौर में नेशनल हाईवे-505 पर गिरीं बड़ी-बड़ी चट्टानें
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के पूह खंड के मलिंग से आगे चार किलोमीटर समदु की ओर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे-505 यातायात के लिए ठप हो गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9:15 बजे राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गईं। गनीमत यह रही कि कोई गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आई। हाईवे बंद होने से चांगो, सुमरा और शलखर सहित काजा और स्पीति घाटी का किन्नौर से संपर्क कट गया है। हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सीमा सड़क संगठन यातायात बहाल करने में जुटा हुआ है। उधर, ओसी सीमा सड़क संगठन समदु राज कुमार प्रकाश ने बताया कि तीन मशीनें और 20 मजदूर यातायात बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही बाधित मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।