{"_id":"656482c493e63e3a5a0fdc09","slug":"video-karataka-paranaema-para-palbhata-ma-sharatha-oura-thavaha-natha-ma-hajara-sharathathhalo-na-lgaii-aasatha-ka-dabka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर पीलीभीत में शारदा और देवहा नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर पीलीभीत में शारदा और देवहा नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
पीलीभीत जिले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को शारदा व देवहा नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह होते ही श्रद्धालु नदी किनारे बनाए गए घाटों पर पहुंचना शुरू हो गए। ज्यों ज्यों सूरज चढ़ता गया स्नान करने वालों की भीड़ बढ़ती गई। शहर के ब्रह्मचारी घाट पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी।
शहर किनारे देवहा नदी के ब्रह्मचारी घाट पर देवहा नदी में सुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह आठ बजे तक तो भीड़ हल्की रही। इसके बाद यहां भीड़ बढ़ना शुरू हुई। दोपहर 12 बजे तक घाट पर जबरदस्त भीड़ थी। मुख्य नदी की धार तक पहुंचने के लिए यहां अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया था। भीड़ बढ़ने पर लाइन लगाकर श्रद्धालुओं पुल से गुजारा गया। देवहा नदी में स्नान के बाद लोगों ने घाट पर स्थित सुरक्षा की दृष्टि से घाट पर पुलिस फोर्स तैनात रही। घाट पर बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए थे। इसके अलावा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी घाट पर तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।