{"_id":"6564bab299e457b7c3087c03","slug":"video-bral-ma-sharagara-nanaka-thava-ja-ka-parakasha-parava-para-makhaya-thavana-ka-samana-sagata-na-matatha-taka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्य दीवान के सामने संगत ने मत्था टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्य दीवान के सामने संगत ने मत्था टेका
बरेली में श्रीगुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बिशप इंटर कॉलेज के मैदान में सजे मुख्य दीवान के सामने संगत ने मत्था टेका। कल तारण गुरु नानक आया..., एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ। निरबैर, अकाल मूरति, अजूनी सैभं गुरु प्रसादि जैसे शबद गायन सुनकर संगत निहाल हो गई।
सेंट्रल गुरुपर्व कमेटी के नेतृत्व में संगत के सहयोग से प्रकाश पर्व पर सोमवार को बिशप इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह अखंड कीर्तन जत्थे ने आसा की वार से दीवान की शुरुआत की। संगत गुरुद्वारा चौकी चौराहा से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को बैंडबाजों के साथ कीर्तन करते हुए पंडाल में पहुंची। जहां सवैया गुरवाणी ग्रुप के बच्चों ने अध्यक्ष मनप्रीत कौर के नेतृत्व में भट्ट साहिबान द्वारा उच्चारण गुरु की उसत्त करते हुए श्रीगुरु ग्रंथ साहिब को सुशोभित कर प्रकाश किया। दीवान में बरेली गुरुद्वारों के हजूरी रागी जत्थों के साथ मुख्य रूप से बरेली पहुंचे।
इस मौके पर श्री केशगढ़ साहिब से भाई शमनदीप सिंह (तान) ने कीर्तन गायन किया। श्री अमृतसर साहिब मंजी साहिब दीवान से आए ज्ञानी कुलदीप सिंह (गढ़गज) ने गुरु साहिब के इतिहास को लेकर कथा व्याख्यान किया और गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई गुरविंदर सिंह आनंदपुरी ने श्री गुरु नानक देव साहब की उसत्त में शब्द गायन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।