{"_id":"656443389d4d1b0f1a0f0f33","slug":"video-karataka-paranaema-para-chhata-kasha-gal-gakaranaenatha-ma-umaugdha-bhakata-bhagavana-bhalnatha-ka-kaya-jalbhashhaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में उमड़े भक्त, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कार्तिक पूर्णिमा पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में उमड़े भक्त, भगवान भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
लखीमपुर खीरी में कार्तिक पूर्णिमा पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पौराणिक शिव मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:00 बजे भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। गोकर्ण तीर्थ के जल से आचमन कर तट पर पुरोहितों से सत्यनारायण व्रत की कथा सुन दान पुण्य किया। इस अवसर पर कई परिवारों ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। उधर, उचौलिया में प्राचीन देव स्थल मनोगंगा पर विशाल मेला लगा। तड़के ही दूर दराज से श्रद्धालु आने लगे। श्रद्धालुओं ने मनोगंगा के सरोवर में स्नान कर शिव मंदिर और बाबा बल्दीदास की समाधि पर प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर लोगों ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर मनोगंगा को साड़ियों से पहराउन की। मेले में चाट-मिठाइयों समेत अनेक दुकानों पर भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।