{"_id":"6564660f7ca5ab16f4031c23","slug":"video-bthaya-ka-kakaugdha-mal-ma-lkha-sharathathhalo-na-kaya-gaga-sanana-hara-hara-gaga-sa-gaja-ghata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं के ककोड़ा मेला में लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, हर-हर गंगे से गूंजे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं के ककोड़ा मेला में लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, हर-हर गंगे से गूंजे घाट
बदायूं के मेला ककोड़ा में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया। आधी रात से ही लोगों के मेला में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह तक हर तरफ भीड़ ही भीड़ दिख रही थी। भोर से ही हर हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान शुरू हो गया। लोगों ने गंगा स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। अपने और परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना की। दान पुण्य करने के बाद मेले का आनंद उठाया। तीन जगह स्नान घाट बनने से काफी राहत रही। वहीं नदी में नाव से पुलिस निगरानी करती रही। घाट पर जहां पानी ज्यादा था, वहां जाने से लोगों को पुलिस रोकती रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।