{"_id":"6565d259f2f8119bb50c3257","slug":"video-bthaya-ma-makhaya-sanana-parava-ka-btha-mal-kakaugdha-ma-bhaugdha-haii-kama-gaga-tata-para-raka-kalpavasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं में मुख्य स्नान पर्व के बाद मेला ककोड़ा में भीड़ हुई कम, गंगा तट पर रुके कल्पवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं में मुख्य स्नान पर्व के बाद मेला ककोड़ा में भीड़ हुई कम, गंगा तट पर रुके कल्पवासी
बदायूं के कादरचौक में मेला ककोड़ा का मुख्य स्नान पर्व बीत जाने के बाद भीड़ थोड़ी कम हो गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर मेले में पांच लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। मेले में मंगलवार को पड़वा का दिन रहा। देर रात तक मेले का लुत्फ उठाने के बाद अधिकांश लोग इत्मीनान से उठे और गंगा स्नान किया। आने-जाने वालों का तांता लगा रहा, लेकिन सोमवार की तरह जाम की स्थिति नहीं रही। मेले में लोगों जमकर खरीदारी की। गंगा तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु अब भी कल्पवास कर रहे हैं। मेला 20 नवंबर से शुरू हो गया था, जो चार दिसंबर तक चलेगा। आधुनिकता के रंग में रंगते जा रहे मेले में पुरानी परंपराएं भी देखने को मिलीं। बाइक, कार, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के अलावा लोग बैलगाड़ियों से भी मेले में पहुंचे। लाखों लोगों ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।