{"_id":"687b4368a28d6a18da04231b","slug":"video-auto-collided-with-kanwar-in-yamunanagar-2025-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में कांवड़ से टकराया ऑटो, कांवड़ियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में कांवड़ से टकराया ऑटो, कांवड़ियों ने लगाया जाम
यमुनानगर में जगाधरी बस स्टैंड पर पुराना नेशनल हाईवे पर ऑटो कांवड़िये की कांवड़ से टकरा गया। इससे गुस्साये कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कांवड़ियों ने करीब आधे घंटे तक सड़क को जाम रखा जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जाम लगा रहे कांवड़ियों को समझाया और किसी तरह से सड़क पर यातायात को बहाल करवाया।
कांवड़ से ऑटो की लगी थी मामूली खसक
अंबाला के रहने वाले लोग हरिद्वार से कांवड़ लेकर आज यमुनानगर के रास्ते वापस लौट रहे थे। जब वह अंबाला-यमुनानगर पर पुराने नेशनल हाईवे पर जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक पहुंचे तो यमुनानगर की तरफ से जगाधरी जा रहा ऑटो एक शिव भक्त की कांवड़ से जा टकराया। इससे कांवड़ियों ने हो हल्ला कर दिया और कांवड़ को सड़क के बीचों-बीच रख कर जाम लगा दिया। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक ने उनकी कांवड़ को खंडित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।