Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Last rites of Udhampreet Singh, who lost his life in a road accident in Canada, performed in Yamunanagar.
{"_id":"69b2aac9b57853a3300a1864","slug":"video-last-rites-of-udhampreet-singh-who-lost-his-life-in-a-road-accident-in-canada-performed-in-yamunanagar-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: कनाडा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उधमप्रीत सिंह का यमुनानगर में अंतिम संस्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: कनाडा में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उधमप्रीत सिंह का यमुनानगर में अंतिम संस्का
यमुनानगर के 24 वर्षीय युवक उधमप्रीत सिंह का गुरुवार को पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। कनाडा में सड़क हादसे में मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया गया था। बेटे की असमय मौत से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई है।
गुरुवार सुबह करीब छह बजे उधमप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट से यमुनानगर के छोटा मॉडल टाउन स्थित उनके घर पहुंचाया गया। जैसे ही ताबूत घर पहुंचा, परिवार में मातम छा गया। माता-पिता अपने इकलौते बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
इसके बाद सुबह करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यमुना घाट सिटी सेंटर स्थित श्मशान घाट ले जाया गया। यहां अरदास के बाद पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ उधमप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। उनके चचेरे भाई अमनजोत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अमनजोत भी कनाडा में ही रहता है और दोनों चचेरे भाई वहां पास-पास ही रहते थे। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।