Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Navratri Concludes in Yamunanagar with the Worship of Mahagauri and Siddhidatri; Devotees Offer Prayers and Seek Blessings from the Goddess.
{"_id":"69c525c64b14af01af07ff17","slug":"video-navratri-concludes-in-yamunanagar-with-the-worship-of-mahagauri-and-siddhidatri-devotees-offer-prayers-and-seek-blessings-from-the-goddess-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में महागौरी व सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नवरात्र का समापन, श्रद्धालुओं ने मां से मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में महागौरी व सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नवरात्र का समापन, श्रद्धालुओं ने मां से मांगी मन्नतें
नवरात्र के अंतिम दिन जिले भर में मां महागौरी और सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा और मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों ने नवरात्र के नौवें दिन मां महागौरी और सिद्धिदात्री की विशेष पूजा की।
श्रद्धालुओं ने व्रत का समापन करते हुए माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किए और नारियल, फल व फूल अर्पित किए। कई स्थानों पर हवन और कन्या पूजन के आयोजन भी किए गए, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुजारियों द्वारा बताए गए विधि-विधान के अनुसार पूजा कर भक्तों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जगाधरी को देवी भवन मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते हुए मां के दर्शन के लिए खड़े रहे। जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने माता की प्रतिमा के सामने माथा टेककर मन्नतें मांगीं।
कई श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली, संतान सुख, स्वास्थ्य और सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इसी तरह रेलवे स्टेशन पर स्थित श्री मूर्ति देवी मंदिर में भी माथा टेकने वालों की भीड़ लगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।