Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Patwaris staged a sit-in outside the Patwar office to protest against non-payment of salaries In Yamunanagar
{"_id":"68e76560ab956202c9026700","slug":"video-patwaris-staged-a-sit-in-outside-the-patwar-office-to-protest-against-non-payment-of-salaries-in-yamunanagar-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में सैलरी न मिलने के विरोध में पटवारियों ने पटवार खाने के बाहर दिया धरना, सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में सैलरी न मिलने के विरोध में पटवारियों ने पटवार खाने के बाहर दिया धरना, सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी
हरियाणा सरकार की ओर से नए पटवारियों के लिए की गई घोषणा के बावजूद कई महीनों से सैलरी न मिलने के कारण यमुनानगर के पटवारियों ने गुरुवार को पटवार खाने के बाहर जिला स्तर पर धरना दे दिया। गुस्साए पटवारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को मनवाने के लिए एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
सरकार ने पटवारी भर्ती के तहत डेढ़ साल की ट्रेनिंग अवधि के दौरान सैलरी देने का वादा किया था, लेकिन इसे अमल में लाने में देरी हो रही है। पटवारियों का कहना है कि त्योहारों का सीजन चल रहा है और सैलरी पर ही उनकी सारी उम्मीदें टिकी हैं।
धरने में शामिल पटवारियों ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं और अब और इंतजार नहीं कर सकते। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान पटवार खाने का काम प्रभावित होने से ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।