{"_id":"69d0ec9c53ea2445180e8f55","slug":"video-three-brothers-arrested-in-khair-smuggling-case-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में खैर तस्करी का बड़ा खुलासा, तीन सगे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में खैर तस्करी का बड़ा खुलासा, तीन सगे भाई गिरफ्तार
जिले में खैर की अवैध तस्करी के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। जाटोवाला गांव में की गई छापेमारी में एक ही घर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
रेंज अधिकारी बलजीत सिंह, छछरौली रेंज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने राकिब के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान करीब 20 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
मौके से पुलिस ने राकिब, इरशाद और राहिल को गिरफ्तार किया, जो आपस में सगे भाई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों लंबे समय से जंगलों से खैर की लकड़ी चोरी कर उसकी तस्करी कर रहे थे और इस अवैध कारोबार से मोटी कमाई कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को आशंका है कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।