फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Tragic accident in Jagadhri: Brother and sister killed after being struck by a tractor-trolley loaded with soil; mother and a young child critically injured.

जगाधरी में दर्दनाक हादसा: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, मां और छोटा बच्चा गंभीर घायल

Sat, 24 Oct 2026 07:26 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:26 PM IST
Tragic accident in Jagadhri: Brother and sister killed after being struck by a tractor-trolley loaded with soil; mother and a young child critically injured.
यमुनानगर। जगाधरी में शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर के सामने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक्टिवा सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, परिवार खरीदारी के लिए बाजार आया था। इसी दौरान सरस्वती विद्या मंदिर के सामने मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक्टिवा से टक्कर हो गई। हादसे में 16 वर्षीय महक और पांच वर्षीय हरम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चों की मां और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से मां को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायल बच्चे का भी उपचार चल रहा है। गलत दिशा से ओवरटेक करने के दौरान हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गलत दिशा से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान एक्टिवा उसकी चपेट में आ गई और टक्कर लगने से हादसा हो गया। हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बूड़िया चौक इंचार्ज सतपाल ने बताया कि परिवार बाजार में खरीदारी करने आया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़ते समय हादसा हुआ, जिसमें भाई-बहन की मौत हो गई और मां व एक अन्य बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए मामले की आगामी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: हृदय रोगों की रोकथाम पर मंथन, डॉक्टरों ने साझा किए अनुभव

24 Oct 2026

अतरौली में सपा-भाजपा कार्यकर्ता विवाद के वीडियो आए सामने

24 Oct 2026

कानपुर रतन लाल शर्मा स्टेडियम में शिव शक्ति अखाड़ा की वार्ता, पदाधिकारियों ने रखी अपनी बात

24 Oct 2026

चंबा: रेडक्रॉस मेले में आयुष विभाग ने सजाया औषधीय जड़ी-बूटियों का स्टॉल

24 Oct 2026

कानपुर: गोविंद नगर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर का 19वां वार्षिकोत्सव, गूंजे भक्तिमय भजन और गीत

24 Oct 2026
विज्ञापन

डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार के वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बांधा समां

24 Oct 2026

नारकंडा: वन निगम उपाध्यक्ष ने ओडी-घडेवती में दो महिला मंडलों को दिए 10-10 हजार

24 Oct 2026
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस अब पर्यवेक्षकों को उनके जिले में ही देगी जिम्मेदारी

वीडियो: गढ़मुक्तेश्वर में बच्चों के विवाद पर महिलाओं में लाठी-डंडे चले

24 Oct 2026

रायबरेली में बस से उतरते समय पहियों की चपेट में आया मैकेनिक, मौत

24 Oct 2026

गोंडा में रोजगार मेले का आयोजन, तरबगंज-कटरा में एक हजार पदों पर भर्ती

24 Oct 2026

खैर में शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने

24 Oct 2026

VIDEO: बाह में लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग, किसान घायल, घायल को अस्पताल भेज जांच में जुटी पुलिस

24 Oct 2026

VIDEO: मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने को तैयार मीरा राठौर

24 Oct 2026

कन्नौज: सपा मुखिया का पुतला फूंकने पहुंचे हिंदुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष की पिटाई

24 Oct 2026

महात्मा गांधी की आजादी में भूमिका पर उठाए सवाल, जयपुर डायलॉग्स में होगी ‘बैटल फॉर इंडिया’ पर चर्चा

24 Oct 2026

वीडियो: रोहतांग दर्रा सहित चोटियों पर बर्फबारी, कोकसर में हल्की ओलावृष्टि

24 Oct 2026

वीडियो: रेडक्रॉस मेले में चुराही नाटी ने मोहा मन, पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने बांधा समां

24 Oct 2026

वीडियो: कोटखाई में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का रोड शो, खुली जीप में बाजार से सभा स्थल तक पहुंचे

24 Oct 2026

इंजीनियर एमके जी मेमोरियल ट्रॉफी में विश्व भारती पब्लिक स्कूल-संत फिदेलिस स्कूल के बीच मैच

24 Oct 2026

Video: स्कूल बस की टक्कर से घायल युवक की 10 दिन बाद मौत, अंतिम संस्कार से इनकार

24 Oct 2026

VIDEO: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचला,मौत

24 Oct 2026

अमृतसर रोडवेज वर्कशॉप में मुलाजिमों की हड़ताल जारी, प्रदर्शन कर जताया रोष

24 Oct 2026

कोटकपूरा में नशा तस्करों के संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

चंडीगढ़ में गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू

24 Oct 2026

राफेल-सुखोई की हवा में कलाबाजी, आसमान में गड़गड़ाहट के साथ भव्य एयर शो शुरू

24 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर में विशेष अभियान के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य गतिमान

24 Oct 2026

एमपी: मंडला में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4000 किलो महुआ लाहन नष्ट, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त

24 Oct 2026

ऊना: मुख्यमंत्री सुक्खू ने बिहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल किया उद्घाटन

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed