{"_id":"68b687302cc409b25d041358","slug":"video-yamuna-calms-down-after-the-fury-but-danger-remains-151393-cusecs-of-water-recorded-at-10-am-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रौद्र रूप के बाद शांत हुई यमुना, खतरा बरकरार; सुबह 10 बजे दर्ज किया गया 1,51,393 क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौद्र रूप के बाद शांत हुई यमुना, खतरा बरकरार; सुबह 10 बजे दर्ज किया गया 1,51,393 क्यूसेक पानी
पहाड़ों पर भारी बारिश होने पर सोमवार को जहां यमुना रौद्र रूप पर आ गई थी, वहीं मंगलवार सुबह यमुना शांत दिखी। ऐसे में हथिनी कुंड बैराज पर 1,51,393 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। हालांकि अभी यमुना का जलस्तर डेढ़ लाख क्यूसेक कम है, परंतु खतरा अभी भी बरकरार है। क्योंकि यमुना का जलस्तर जिले के तटवर्ती क्षे के किनारों को छू कर निकल रहा है।
यमुना के साथ सटे टापू कमालपुर में नदी का तेज बहाव से भूमि कटाव हो गया है। ऐसे में अभी तक 200 से अधिक पॉपुलर के पेड़ बह चुके हैं। यहां तक सिंचाई विभाग की तरफ से जो 13 बांध की स्पैन बनाई थी, वह भी डूब गई।
यमुना गांव से मात्र ढाई एकड़ दूरी पर बह रही है, ऐसे में टापू कमालपुर के ग्रामीणों की रात से धड़कनें बढ़ी हुई है। उधर, कलेसर में भी काफी भूमि कटाव हुआ है। इसी तरह गांव लापरा में सड़क और खेतों में यमुना का पानी घुस गया है। फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है। ऐसे में किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।