बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamuna River water level rises in Yamunanagar due to rainfall in the hills; 50,649 cusecs of water recorded at Hathnikund Barrage

यमुनानगर में पहाड़ों में बारिश से बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, हथिनीकुंड बैराज पर 50,649 क्यूसेक पानी दर्ज

Naveen Naveen
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:33 PM IST
Yamuna River water level rises in Yamunanagar due to rainfall in the hills; 50,649 cusecs of water recorded at Hathnikund Barrage
पहाड़ी क्षेत्रों और यमुना नदी के कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश का असर अब यमुना के जलस्तर पर दिखाई देने लगा है। कई दिनों से पानी की कमी झेल रही यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह बढ़कर हथिनीकुंड बैराज पर 50,649 क्यूसेक दर्ज किया गया। बढ़े हुए जलस्तर के चलते सिंचाई विभाग ने बैराज से यमुना नदी में 38,379 क्यूसेक, पश्चिमी यमुना नहर में 12,010 क्यूसेक तथा उत्तर प्रदेश की पूर्वी यमुना नहर में 260 क्यूसेक पानी छोड़ा। हालांकि दोपहर करीब एक बजे जलस्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश तेज होती है तो बैराज पर पानी की आवक और बढ़ सकती है। विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है और हालात पर नजर बनाए हुए है। डेढ़ लाख पर मिनी फ्लड घोषित होता है: यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी से नदी किनारे बसे ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ने लगी है। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन प्रशासन किसी भी संभावित परिस्थिति को देखते हुए सतर्क है। अधिकारियों के अनुसार हथिनीकुंड बैराज पर डेढ़ लाख क्यूसेक पानी पहुंचने पर मिनी फ्लड की स्थिति मानी जाती है, जबकि ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर बाढ़ की स्थिति घोषित की जाती है। ऐसे में यदि पहाड़ों में लगातार भारी वर्षा होती है तो आने वाले दिनों में जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है। सर्दियों में न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था पानी: जनवरी और फरवरी में यमुना का जलस्तर सामान्यतः तीन से चार हजार क्यूसेक के बीच रहता है। इस वर्ष जनवरी में हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ कम पिघलने के कारण हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर घटकर केवल 1,836 क्यूसेक रह गया था। मार्च में तापमान बढ़ने के साथ बर्फ पिघलने की रफ्तार तेज हुई और जलस्तर बढ़कर 4,574 क्यूसेक तक पहुंच गया। अप्रैल के दौरान भी जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यमुनानगर में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलभराव उधर, यमुनानगर जिले में शुक्रवार शाम सात बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में जिले में 74 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण शहर के कई नाले ओवरफ्लो हो गए और सड़कें पानी से लबालब भर गईं। ससौली रोड, रेलवे अंडरपास, लाजपत नगर, टैगोर गार्डन, आजाद नगर सहित कई निचले क्षेत्रों में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते मौसम में भी बदलाव आया है। अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पारा करीब आठ डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग ने शनिवार तक जिले में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आजमगढ़ में दादा और पोते की हत्या, VIDEO

10 Jul 2026

अमृतसर के आनंद पार्क में फटा तिरंगा, लोगों ने डिप्टी कमिश्नर से की तत्काल बदलवाने की अपील

10 Jul 2026

Ujjain News: योगिनी एकादशी पर बाबा महाकाल का दिव्य भस्म श्रृंगार, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

10 Jul 2026

कांकेर: शीतला मंदिर में चोरी, एसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के मुकुट

10 Jul 2026

Muzaffarnagar: गांवों में घूमकर कराई मुनादी, अगले दो दिन घरों में ही रहें

10 Jul 2026
विज्ञापन

बिजनौर से कटा मेरठ और मुजफ्फरनगर का सीधा संपर्क

10 Jul 2026

नगर निगम जारी करेगा 80 करोड़ का बॉन्ड

09 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: बस्तोरा नारंग के समीप गंगा से बाहर निकला पानी, ग्रामीण हुए भयभीत

09 Jul 2026

Meerut: जलमग्न हुआ शहर, बागपत अड्डे चौराहे का भी हुआ बुरा हाल

09 Jul 2026

Meerut: दिनभर हुई बारिश से दिल्ली रोड पर भरा पानी, जलभराव से राहगीरों को हुई परेशानी

09 Jul 2026

Meerut: छात्रा हत्याकांड में सड़क जाम और बवाल करने वाले आठ जेल भेजे, 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

09 Jul 2026

Meerut: थप्पड़ कांड में बोले भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत-पुलिस हिरासत में किसी को मारना उचित नहीं, सड़क पर लोगों को उतरना होगा

09 Jul 2026

राज्यमंत्री की टिप्पणी से खफा सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, VIDEO

09 Jul 2026

Mandla News: ओपन कैप में रखे सड़ गई 2.5 करोड़ की सरकारी धान, भंडारण कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

09 Jul 2026

Video: आशा कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति पर पर मांगे 10 लाख

09 Jul 2026

Video: भारी बारिश से ध्वस्त हुआ काशीपुर का ड्रेनेज सिस्टम

जौनपुर में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार; VIDEO

09 Jul 2026

Damoh News: दमोह में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा एक्शन, आपत्तिजनक हालत में मिले तीन युवक-तीन युवतियां

09 Jul 2026

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले गणित शिक्षक को दबोचा

09 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम में शार्ट सर्किट से लगी आग, दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

09 Jul 2026

Ajmer News: कुचीपला भैरव धाम मंदिर तोड़ने की धमकी, गंज थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, हिंदू समाज में आक्रोश

09 Jul 2026

कानपुर: मछली बाजार सड़क का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

09 Jul 2026

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान बवाल, छह नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज; VIDEO

09 Jul 2026

कांग्रेस नेताओं ने कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का किया घेराव, वापस जाओ के लगाए नारे; VIDEO

09 Jul 2026

शाहगंज के निजी अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा; VIDEO

09 Jul 2026

Meerut: ब्रह्मपुरी में 48 घंटे से पानी और बिजली की समस्या से लोग परेशान, टैंकर बुलवाकर दिलाई राहत

09 Jul 2026

Meerut: जातिगत तनाव पैदा करने और शांति व्यवस्था छिन्नभिन्न करने के लिए दिया गया था धरना, मुकदमे के साथ गिरफ्तारी तेज़

09 Jul 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपियों की 40 घंटे की रिमांड पूरी, नकदी-जेवर व कार बरामद

09 Jul 2026

फरीदाबाद की खुशी ने 10,000 फीट ऊंची पातालसू चोटी फतह कर रचा इतिहास

09 Jul 2026

दिल्ली को मिलेगी नई मेट्रो लाइन: इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ

09 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed