Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar Youth Shines on 'Mann Ki Baat'; Pratham Brar's Vision Becomes an Inspiration for the Entire Nation.
{"_id":"69cfa6fa744708d2ae06bc4f","slug":"video-yamunanagar-youth-shines-on-mann-ki-baat-pratham-brars-vision-becomes-an-inspiration-for-the-entire-nation-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मन की बात में चमका यमुनानगर का युवा, प्रथम बराड़ की सोच बनी देशभर के लिए प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात में चमका यमुनानगर का युवा, प्रथम बराड़ की सोच बनी देशभर के लिए प्रेरणा
जिले का एक युवा आज पूरे देश के लिए प्रेरणा बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात में जिले के शहर की छोटी लाइन के पास रहने वाले करीब 21 वर्षीय प्रथम बराड़ का नाम लेते हुए उनकी सोच और लेखनी की खुलकर सराहना की।
प्रधानमंत्री के मुख से नाम सुनते ही प्रथम न केवल अपने जिले बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं। प्रथम बराड़ ने माई भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में देशभर से करीब 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से लगभग 1 लाख 60 हजार प्रतिभागियों को निबंध लेखन के लिए चुना गया, जहां प्रथम ने अपनी अलग पहचान बनाई।
उन्होंने ग्रीन और क्लीन इंडिया विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अपने निबंध में प्रथम ने साफ कहा कि यदि देश को आगे बढ़ाना है तो पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने पेड़-पौधे लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, प्रदूषण रोकने और स्वच्छता को आदत बनाने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा कि प्रथम का लेख उनकी गहरी सोच और जागरूक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
उल्लेख सुनना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण
प्रथम ने बताया कि मन की बात में अपने नाम का उल्लेख सुनना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण था। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही समाज के हित और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहे हैं। उनका मानना है कि बदलाव बड़े स्तर पर नहीं, बल्कि छोटे-छोटे प्रयासों से शुरू होता है। वर्तमान में प्रथम यमुनानगर के एमएलएन कॉलेज में बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र हैं।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया, जिनसे उन्हें हमेशा सकारात्मक सोच और कुछ नया करने की प्रेरणा मिली। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में अन्य राज्यों के युवाओं के विचारों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि देश का युवा वर्ग नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसे विचार ही भारत को स्वच्छ, हरित और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।