फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   650 volunteers clean bilaspur 15 places gandhi jayanti cleanliness drive

बिलासपुर: 650 हाथों ने मिलकर चमकाया बिलासपुर, 15 जगहों पर चला सफाई अभियान

Thu, 01 Oct 2026 05:09 PM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:09 PM IST
650 volunteers clean bilaspur 15 places gandhi jayanti cleanliness drive
गांधी जयंती से पहले बिलासपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में करीब 650 स्वयंसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत बिलासपुर शहर के सभी 11 वार्डों के अलावा ओयल, नौणी, रघुनाथपुरा और बामटा पंचायतों में भी सफाई अभियान चलाया गया। कुल 15 प्रमुख स्थानों पर स्वयंसेवियों ने सार्वजनिक स्थलों से कूड़ा-कचरा हटाया और आसपास के क्षेत्रों को साफ किया। सफाई अभियान के दौरान पार्कों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जमा प्लास्टिक और कचरे को एकत्र किया गया। स्वयंसेवियों ने सफाई करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने का संदेश दिया गया। अभियान के माध्यम से यह भी बताया गया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिन तक सीमित रहने वाला काम नहीं है, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और जिम्मेदारी बनाना जरूरी है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना, कचरे का सही तरीके से निस्तारण करना और पर्यावरण की रक्षा करना किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने का आह्वान किया। अभियान में रोटरी क्लब बिलासपुर, ज्ञान-विज्ञान समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), यूथ रेड क्रॉस और एनसीसी सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के स्वयंसेवियों ने भाग लिया। अलग-अलग स्थानों पर स्वयंसेवियों ने मिलकर सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अभियान में अमित कुमार, नरेश देवी, जमना देवी, संजना शर्मा, पूजा, नरेंद्र पंडित, मीना कुमारी, बंदना, अनिल कुमार, अजय चंदेल, मनोज कुमार, मुकेश भाटिया, कौशल्या देवी, चंपा देवी, रणजीत, राजकुमार, नरेश चंदेल, ओंकार चंद, कमल कान्त, पीएस कटवाल, नरेंद्र कुमार, भास्कर कालिया, सुरेश नड्डा, सुशील पुंडीर, सुमन कुमारी, आकाश, भूपेश, सुनीता, रूचि, प्रोमिला बसु, मनसा राम और डॉ. जय चंद सहित करीब 650 लोगों ने श्रमदान किया। अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर ने अभियान में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से चलाए जाने वाले ऐसे अभियान स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि व्यवहार और संस्कार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संदेश हर घर तक पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास लगातार जारी रखने की जरूरत है। जब प्रशासन के साथ आम लोग भी जिम्मेदारी निभाते हैं तो शहर और गांवों को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य और मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पीलीभीत: लोहिया पुल के पास पानी भरने से आवागमन बाधित, मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत

01 Oct 2026

धान के दाम में मामूली बढ़ोतरी कर केंद्र ने किसानों के साथ किया मजाक : कटोरा

फतेहाबाद के टोहाना में राइस मिलर एसोसिएशन का पुनर्गठन, सुखपाल सिंह बने प्रधान

01 Oct 2026

रोहतक में वरिष्ठ नागरिकों ने क्लब में हवन कर की मंगल कामना

01 Oct 2026

VIDEO: पाकिस्तानी नंबर से मांट विधायक राजेश चौधरी को मिली धमकी

01 Oct 2026
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांधीबाग में सफाई और पौधरोपण, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग लिया हिस्सा

01 Oct 2026

खन्ना में अवैध कब्जों पर नगर काउंसिल का पीला पंजा चला

01 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: ओईएफ गेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुरानी स्थिति बहाल करने की मांग

01 Oct 2026

वीडियो: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट तक मार्च, जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

01 Oct 2026

शाहजहांपुर: मंदिर परिसर में दो सेवादारों की हत्या कर शव जलाए, इलाके में फैली सनसनी

01 Oct 2026

हिमालय सांस्कृतिक केंद्र में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन, मुख्यमंत्री धामी समेत कई अतिथि हुए शामिल

01 Oct 2026

यमुनोत्री धाम: चटक धूप, हाईवे और पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू

01 Oct 2026

वीडियो: काशीपुर में सीजन का पहला घना कोहरा, दृश्यता घटी

जानकीचट्टी में नियमों की अनदेखी, स्कूटी पर तीन सवारियां लेकर दौड़ रहा रैपिडो वाहन फिसला, महिला श्रद्धालु घायल

01 Oct 2026

VIDEO: उपाध्यक्ष पद पर पर्ची सिस्टम में हारे पहले निर्वाचित हो चुके भाष्कर जोशी

01 Oct 2026

VIDEO: कोसी चैनलाइजेशन में की मांग को लेकर तहसील में दिया धरना

01 Oct 2026

VIDEO: चिकित्सक न मिलने पर जूना अखाड़े के बाबा का पारा चढ़ा

कानपुर नगर निगम में तहरीर वार, महिला पार्षद ने उप सभापति समेत पांच पर दर्ज कराई शिकायत

01 Oct 2026

दिल्ली में एआई कैमरे संभालेंगे ट्रैफिक: सिग्नल होंगे ऑटोमैटिक, इमरजेंसी वाहनों को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर

01 Oct 2026

दिल्ली में चोर को 12 दिन में मिली सजा, कापसहेड़ा पुलिस की तेज कार्रवाई, 1.5 लाख की हुई थी चोरी; देखें रिपोर्ट

01 Oct 2026

दिल्ली क्राइम: अंतरराज्यीय टेलीग्राम-क्रिप्टो धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

01 Oct 2026

मंडी: रोलर से टकराई ऑल्टो कार, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल

01 Oct 2026

कंबोज समाज ने नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाया, पुन: ग्राम पंचायत व्यवस्था बहाल करने की मांग

01 Oct 2026

फरीदकोट में डेरा सिरसा की श्रद्धालु बुजुर्ग महिला के पार्थिव शरीर को परिवार ने मेडिकल शोध के लिए दिया

कश्मीर की सड़कों पर दौड़े रनर्स, ‘रन फॉर यूनिटी’ में दिखा जबरदस्त उत्साह

01 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

01 Oct 2026

फरीदकोट में नशा विरोधी अभियान के तहत लोक मिलनी,चेयरमैन गगनदीप सिंह धालीवाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया

धान की सरकारी खरीद आज से, मंडियों में फसल पहुंचनी हुई शुरू

01 Oct 2026

मोहाली के फेज-5 में किसान मंडी के पास कूड़े के ढेर में लगी आग

01 Oct 2026

VIDEO: आगरा में सनसनीखेज वारदात...खेत में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चारपाई पर मिली लाश

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed