{"_id":"6a4cbda2819592e35d052639","slug":"video-bilaspur-bjp-district-training-camp-from-july-9-anurag-thakur-and-senior-leaders-to-guide-workers-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur BJP Training Camp: 9 जुलाई से दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग, अनुराग ठाकुर समेत वरिष्ठ नेता करेंगे मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur BJP Training Camp: 9 जुलाई से दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग, अनुराग ठाकुर समेत वरिष्ठ नेता करेंगे मार्गदर्शन
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत 9 और 10 जुलाई को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। तलाई में सुबह नौ बजे शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मंडलों, मोर्चों, प्रकोष्ठों और जनप्रतिनिधियों सहित करीब 180 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठन को अधिक सशक्त, अनुशासित और कार्यकर्ता-केंद्रित बनाना है। इसमें मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के कार्यकर्ता, जिला परिषद, पंचायत समितियों और नगर निकायों के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के दौरान बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता विकास, संगठन की कार्यप्रणाली, वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाएं, भाजपा का इतिहास, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, आईटी, सेवा, सुशासन, संगठन विस्तार और जनसंपर्क जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इन सत्रों में वरिष्ठ नेताओं और विषय विशेषज्ञों द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में संजय टंडन, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर, सिद्धार्थन, शांति स्वरूप, सुशील राठौर, सुनील राणा, पायल वैद्य, रणधीर शर्मा, जीतराम कटवाल, त्रिलोक जमवाल, राजेंद्र गर्ग और करण नंदा सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।
कृष्ण लाल चंदेल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समय पर प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचकर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने के साथ कार्यकर्ताओं को वैचारिक और व्यवहारिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।