{"_id":"6a4e1d154bb35e557a0ecd04","slug":"video-bilaspur-uco-rseti-domain-skill-trainer-certification-program-rahul-kumar-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षकों की गुणवत्ता से तय होगा स्वरोजगार का भविष्य, यूको आरसेटी में 60 ट्रेनरों का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कौशल प्रशिक्षकों की गुणवत्ता से तय होगा स्वरोजगार का भविष्य, यूको आरसेटी में 60 ट्रेनरों का मूल्यांकन
जिले के यूको आरसेटी (RSETI) परिसर में राज्य स्तरीय आठवें डोमेन स्किल ट्रेनर सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आरसेटी संस्थानों से आए 60 डोमेन स्किल ट्रेनरों की तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक ज्ञान और प्रशिक्षण क्षमता का राष्ट्रीय मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 20 विभिन्न ट्रेडों से जुड़े प्रशिक्षकों की योग्यता भी परखी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त राहुल कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कौशल विकास कार्यक्रम की सफलता काफी हद तक प्रशिक्षकों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। यदि प्रशिक्षक दक्ष और आधुनिक तकनीकों से परिचित होंगे तो वे युवाओं और महिलाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित कर सकेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रमाणित प्रशिक्षक न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाते हैं, बल्कि नए उद्यमियों को तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी गति मिलेगी।
प्रदेश में आरसेटी संस्थानों की राज्य नियंत्रक अंबिका साहू ने बताया कि इस प्रमाणन कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षकों की तकनीकी क्षमता का वैज्ञानिक मूल्यांकन करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप प्रमाणित करना है। उन्होंने कहा कि आरसेटी संस्थानों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और बेरोजगारों को स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में प्रशिक्षकों का दक्ष और प्रमाणित होना आवश्यक है, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।