{"_id":"6a4e09ded1bb9f895705806c","slug":"video-bilaspur-news-demand-to-declare-saryun-dhar-as-backward-area-scientific-survey-sought-on-cloudburst-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरयूं धार को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग, क्लाउड बर्स्ट पर वैज्ञानिक सर्वे कराने की उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरयूं धार को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग, क्लाउड बर्स्ट पर वैज्ञानिक सर्वे कराने की उठी आवाज
सदर विधानसभा क्षेत्र की सरयूं धार को अन्य पिछड़े क्षेत्रों की तर्ज पर पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग एक बार फिर उठी है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में हिमकोफेड के निदेशक सदस्य आशीष ठाकुर ने कहा कि यह क्षेत्र लंबे समय से विकास की मुख्यधारा से पीछे है और लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा है। ऐसे में सरकार को विशेष पहल करते हुए सरयूं धार को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 से अब तक सरयूं धार क्षेत्र की कई पंचायतों में बार-बार क्लाउड बर्स्ट की घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों की संपत्ति, कृषि भूमि और बुनियादी ढांचे को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है। उनका कहना था कि प्राकृतिक आपदाओं का यह सिलसिला चिंता का विषय है और इसके पीछे के कारणों का वैज्ञानिक स्तर पर अध्ययन कराया जाना चाहिए।
आशीष ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की कि कुह मझवाड़, हरलोग, बल्ह चुराणी-चुबानी, ननावां, सरयूं और चलेली पंचायतों में क्लाउड बर्स्ट की घटनाओं का वैज्ञानिक सर्वे करवाने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजी जाए। उनका कहना था कि अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए प्रभावी योजना बनाई जा सकती है।
उन्होंने कहा कि यदि सरयूं धार को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाता है तो क्षेत्र के विकास के लिए विशेष बजट उपलब्ध होगा। इससे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार संभव होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने हरलोग में उपतहसील कार्यालय को दोबारा बहाल करने की मांग भी दोहराई। उनका कहना था कि इससे क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।