सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Brigadier Verma said Society needs the support of soldiers even after retirement

Bilaspur: ब्रिगेडियर वर्मा बोले- सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज को सैनिकों के सहयोग की आवश्यकता

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 03:06 PM IST
Bilaspur Brigadier Verma said Society needs the support of soldiers even after retirement
सतलुज सेवा ट्रस्ट बिलासपुर के तत्वाधान में भूतपूर्व सैनिकों के लिए सोमवार को घुमारवीं में सम्मेलन का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद पूर्व सैनिकों ने सम्मेलन में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर विशिष्ट सेवा मेडल ब्रिगेडियर जेएस वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सम्मेलन में क्षेत्र से थल सेना, वायु सेना व जल सेना के साथ सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आईटीबीपी और एनएसजी जैसे अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत हुए सैनिकों व सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया। ब्रिगेडियर जेएस वर्मा ने कहा कि मातृभूमि के लिए पूर्व सैनिकों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। सेवाकाल के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सुरक्षा के लिए समर्पित भाव से काम किया। सेना या अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त होने के बाद भी देश और समाज को उनकी जरूरत है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि वे समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। बॉर्डर पर एक सैनिक जिस तरह दुश्मनों से देश और मातृभूमि की रक्षा करता है, उसी तरह अब एक समाजसेवी के रूप में उसे सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों से अपने परिवार और समाज की रक्षा करने के लिए आगे आना होगा। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि विद्या भारती उत्तर क्षेत्र विजय नड्डा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों व कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए पांच संकल्प लेना और उन पर अमल करना बेहद जरूरी है। इन पांच संकल्पों में समरस जीवन, मूल्य आधारित परिवार व्यवस्था, स्वदेशी जीवनशैली, पर्यावरण पूरक जीवन और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। देश का उत्थान इन परिवर्तनों से ही संभव है। वहीं, एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन आरएस राजपूत ने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा अपनाई गई रणनीतियों तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाले स्वदेशी उपकरणों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलता भारत अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है। सम्मेलन में वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों के अनुशासन, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनकी लगातार भागीदारी की मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान ग्रुप डिस्कशन के लिए बैठक भी आयोजित की गई, जिनमें पूर्व सैनिकों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। सतलुज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने संस्था की कार्यशैली और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों और अन्य लोगों को विजयदशमी के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले शस्त्र पूजन व पथ संचलन कार्यक्रमों में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंडीगढ़ में झमाझम बारिश

01 Sep 2025

Tonk News: वोट चोरी और आरपीएससी गड़बड़ी पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, केंद्र और निर्वाचन आयोग को आड़े हाथों लिया

01 Sep 2025

Ratlam News: 'पंजाब पीछे... अब उड़ता मध्य प्रदेश हो गया', बढ़ते नशे को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार पर कसा तंज

01 Sep 2025

Ujjain Mahakal: गले में मुंडमाला और मस्तक पर वैष्णव तिलक, भस्म आरती में महाकाल ने दिए निराले स्वरूप में दर्शन

01 Sep 2025

दो पक्षों के बीच विवाद में छह लोग घायल, हाईवे किया जाम

01 Sep 2025
विज्ञापन

फतेहाबाद: भाखड़ा नहर के किनारे आई दरार, ग्रामीणों ने की मरम्मत

31 Aug 2025

आपदा प्रभावित बहुगुणा नगर और सुभाषनगर के प्रभावितों ने दिया धरना, विस्थापन और पुनर्वास की मांग

31 Aug 2025
विज्ञापन

गणेश उत्सव का आयोजन, सुंदर झांकियों ने मोहा मन, तालियों से उत्साहवर्द्धन

31 Aug 2025

कौलागढ़ में कुर्मांचल परिषद ने मनाया नंदा अष्टमी उत्सव, मंत्री गणेश जोशी भी भजनों पर थिरके

31 Aug 2025

Jaisalmer News: श्री राणी भटियाणी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने और हथियार ले जाने पर विवाद, प्रशासन ने स्थिति संभाली

31 Aug 2025

गढ़वाली भाषा को एआई और चैट जीपीटी जैसे माध्यमों से संरक्षित करने की जरूरत: प्रीतम भरतवाण

31 Aug 2025

पीएम के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

31 Aug 2025

सड़क किनारे खुलेआम जाम गटक रहे पियक्कड़ों का दून पुलिस ने उतारा सुरूर, 'बरात' लेकर थाने पहुंची बस सेवा

31 Aug 2025

गणेश पंडालों के पास जुलूस ए मोहम्मदी में नारों से परहेज करें

31 Aug 2025

एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के तहत भाजपा का देहरादून में छात्र नेता सम्मेलन

31 Aug 2025

सम्मेलन व व्यापारी उद्यमी संवाद का आयोजन, डॉ. यूएस सिंह दक्षिण चेयरमैन, कमल बने अध्यक्ष

31 Aug 2025

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने की एक सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक

31 Aug 2025

Barmer News: रेलवे स्टेशन पर लोहे के पिलर उतारते समय हुआ बड़ा हादसा, ट्रेलर ड्राइवर की दर्दनाक मौत

31 Aug 2025

बुलंदशहर के गुलावठी में टप्पेबाजी की घटना का पर्दाफाश

31 Aug 2025

राधा अष्टमी पर हापुड़ में युगल सरकार को कराया नौका विहार

31 Aug 2025

हापुड़ में श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर समूह ने अनजान मृतकों की अस्थियां गंगा में की विसर्जित

31 Aug 2025

गणेश विसर्जन यात्राओं में जमकर उड़ा गुलाल, भजनों की धुनों पर थिरके लोग

31 Aug 2025

जैन समाज के दस लक्षण महापर्व के चौथे दिन मंदिरों में हुए विभिन्न आयोजन

31 Aug 2025

सीतापुर: 20 किलो राशन देकर कटान पीड़ितों को उनके हाल पर छोड़ा, राशन के अभाव में चूल्हे पड़े ठंडे

31 Aug 2025

ओमर उमर वैश्य महासभा ने मेधावियों को किया सम्मानित

31 Aug 2025

राधा अष्टमी पर राधा-कृष्ण लीला व महारास की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

31 Aug 2025

राधा रानी के प्राकट्य दिवस पर जेके मंदिर में निकाली गई रथयात्रा

31 Aug 2025

राधा रानी के प्राकट्य दिवस पर इस्कॉन में हुआ अभिषेक

31 Aug 2025

बुढ़वा मंगल को लेकर कुड़नी समेत सभी मंदिरों में तैयारियां शुरू, 14 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

31 Aug 2025

Jhansi: अदाओं से फैशन रैंप पर बिखेरी रौनक, ब्राइडल ड्रीम मैसेज क्वीन, मिस क्वीन व मिस्टर झांसी का आयोजन

31 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed