{"_id":"6a019e99b1124b3a2001e44a","slug":"video-bilaspur-constable-kuldeep-singh-passes-away-due-to-cardiac-arrest-guard-of-honour-accorded-at-funeral-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का रविवार को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे घुमारवीं क्षेत्र सहित पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। कुलदीप सिंह यातायात शाखा में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह रविवार सुबह अपने एक नजदीकी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए बारात के साथ बंजार गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचने पर उन्हें अचानक हृदयाघात हुआ। परिजन और साथ मौजूद लोगों की ओर से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार तथा क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया। रविवार शाम को चिकित्सीय परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास घुमारवीं लाया गया। सोमवार को घुमारवीं के मुक्तिधाम में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिला पुलिस की ओर से दिवंगत कांस्टेबल कुलदीप सिंह को सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम संस्कार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, महेंद्र धर्माणी, उप पुलिस अधीक्षक घुमारवीं विशाल वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता चरणजीत सिंह, जिला पुलिस बिलासपुर के जवानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जिला पुलिस विभाग की ओर से विशाल वर्मा की ओर से मृतक की पत्नी को 35 हजार रुपये की फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई। कुलदीप सिंह अपने पीछे माता-पिता, धर्मपत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।