{"_id":"683ea61cbd15f2870b0902dd","slug":"video-bilaspur-hrtc-bus-reached-tiun-khas-village-for-the-first-time-villagers-expressed-happiness-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: तीयून खास गांव में पहली बार पहुंची एचआरटीसी बस, ग्रामीणों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: तीयून खास गांव में पहली बार पहुंची एचआरटीसी बस, ग्रामीणों ने जताई खुशी
घुमारवीं उपमंडल के दुर्गम गांव तीयून खास में बुधवार को पहली बार एचआरटीसी की बस पहुंची। गांव में बस सेवा शुरू होने से लोगों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने बस के चालक और परिचालक का फूल-मालाओं से स्वागत कर अपनी खुशी जाहिर की। बस सुविधा न होने से अब तक इस गांव के लोगों को करीब सात किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता था। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता था। गांव के लोगों ने बताया कि लंबे समय से बस सेवा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। ग्रामीणों ने बस सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से अब गांव मुख्य मार्ग से जुड़ गया है और बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य कार्यों में भी आसानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।