{"_id":"69f32a9cb0f71af98d032528","slug":"video-bilaspur-major-police-crackdown-on-illegal-mining-in-jhanduta-three-tractors-seized-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: झंडूता में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: झंडूता में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त
उपमंडल झंडूता में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस थाना झंडूता की टीम ने खनन सामग्री ले जा रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान तुगड़ी के पास सीर खड्ड से शेर चौक की ओर आ रहे तीन ट्रैक्टरों पर संदेह हुआ। पुलिस ने तुरंत वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान चालक खनन सामग्री से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। मामले में अवैध खनन को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।