{"_id":"69997ad1a4029bca6305c7af","slug":"video-bjp-protests-against-closure-of-74-year-old-girls-school-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: 74 साल पुरानी कन्या पाठशाला को बंद करने का आरोप लगा भाजपा ने किया प्रदर्शन, निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: 74 साल पुरानी कन्या पाठशाला को बंद करने का आरोप लगा भाजपा ने किया प्रदर्शन, निकाली रोष रैली
जिला मुख्यालय बिलासपुर में 74 साल पुरानी ऐतिहासिक कन्या पाठशाला को बंद करने के आरोप लगाकर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार
कन्या पाठशाला का अन्य विद्यालय में विलय कर उसे बंद करना चाहती है, जो गरीब परिवारों की बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। रैली के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अधिसूचना को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि 18 फरवरी 2026 को जारी अधिसूचना के माध्यम से कन्या पाठशाला का विलय पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में करने की बात सामने आई है, जिसका भाजपा कड़ा विरोध करती है उन्होंने कहा कि यह पाठशाला पिछले करीब 74 वर्षों सेजिले की बेटियों को शिक्षा प्रदान कर रही है और इसका इतिहास बिलासपुर की पहचान से जुड़ा हुआ है। इस मौके हंसराज ठाकुर, पवन ठाकुर, ओमप्रकाश गर्ग, कमल गौतम, मदन राणा, चमन गुप्ता, विमला देवी, नीना कौशल, सरोज लता ठाकुर, सोनिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।