{"_id":"68035a6a796c5e3213016520","slug":"video-congress-workers-burnt-the-effigy-of-the-central-govt-in-protest-against-the-national-herald-case-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट पेश करने के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट पेश करने के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया केंद्र सरकार का पुतला
बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट पेश करने का विरोध किया। उन्होंने मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक के सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार, भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार विपक्ष और अपने सहयोगी दलों को डराने के लिए ईडी सहित अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र सरकार देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों पर ध्यान भटकना चाहती है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब देश की आम जनता सड़कों पर उतरेगी और केंद्र की मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा, जिला महिला विकास निगम की अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।