{"_id":"6a798311058a40d7a9050382","slug":"video-sargal-bilaspur-sawan-second-monday-bhandara-malpua-kheer-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सरगल में सजा आस्था का भंडारा, 200 किलो आटे से तैयार किए मालपुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सरगल में सजा आस्था का भंडारा, 200 किलो आटे से तैयार किए मालपुए
सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र के सरगल गांव में ग्रामीणों की ओर से मालपुए और खीर का विशाल भंडारा लगाया गया। धार्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
भंडारे का आयोजन निक्कू राम और अन्य ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया। इस दौरान करीब 200 किलोग्राम गेहूं के आटे से मालपुए तैयार किए गए। वहीं, लगभग 150 किलोग्राम दूध से खीर बनाई गई। तैयार प्रसाद को श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में वितरित किया गया।
सावन के दूसरे सोमवार को लेकर सरगल और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही धार्मिक माहौल बना रहा। भंडारे में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण करने के साथ भगवान शिव का स्मरण किया। ग्रामीणों ने बताया कि सावन माह में सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी के चलते इस दौरान भंडारे और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।