Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
VIDEO : A meeting of the Road Transport Pensioner Welfare Organization was organized in the rest house of the Public Works Department Banikhet
{"_id":"67f8e8af1410c690980808d1","slug":"video-a-meeting-of-the-road-transport-pensioner-welfare-organization-was-organized-in-the-rest-house-of-the-public-works-department-banikhet-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लोक निर्माण विभाग बनीखेत के विश्राम गृह में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लोक निर्माण विभाग बनीखेत के विश्राम गृह में पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक आयोजित
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक लोक निर्माण विभाग बनीखेत के विश्राम गृह में आयोजित की गई। इस दौरान सदस्यों ने सरकार एवं प्रबंधन के प्रति रोष प्रकट किया। सरकार की ओर से सेवानिवृत कर्मचारियों को लगातार अनेदखा किया जा रहा है। क्योंकि, वह लंबे समय से सरकार से हर माह के पहली तारीख को पेंशन देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, पहली तारीख तो दूर इस माह की 11 तारीख बीतने के बाद भी पेंशन उनके खाते में नहीं डाली गई है। कई पेंशनरों को अपना स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए दिक्कतें पेश आ रही है। साथ ही अप्रैल 2022 से सेवानिवृत हुए है। एक वर्ष बीतने को आया है लेकिन, उन्हें पेंशन नहीं लग पाई है। न ही उन्हेें अन्य लाभ दिया जा रहा है। जिससे अपने परिवार का पोषण करने में मुश्किलें हो रही है। वहीं, 2016 के संशोधित वेतन मान के रूप में मिलने वाली पहली किस्त जोकि अन्य विभागों को लगभग दो साल पहले ही दी गई है। लेकिन, एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारियों को यह लाभ देना सरकार भूल गई है। पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। अन्यथा वे आंदोलन पर जाने के मजबूर हो जाएंगे। इस बैठक मनोहर लाल, उत्तम सिंह, सुरेश कुमार, कुलदीप कुमार दलीप सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।