{"_id":"674ef87524ab2fc9c6099612","slug":"video-annual-prize-distribution-ceremony-organized-in-government-senior-secondary-school-bagdhar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
डलहौजी उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में विधार्थियों के अलावा अभिभावकों तथा स्थानीय क्षेत्र वासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर बगढार स्कूल के विधार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षा, खेल तथा अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले रावमावि बगढार के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। समारोह में संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। प्रदेश सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में शिक्षकों के विभिन्न वर्गों की लगभग 3500 नई भर्तियां की है। जबकि शिक्षा विभाग में लगभग 3000 पदों पर पदोन्नतियां भी की हैं। इसके अलावा निकट भविष्य में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गेस्ट टीचर भर्ती के लिए नीति बनाई जाएगी जिससे न केवल शिक्षित युवाओं को उनके घर द्वार पर ही रोजगार के अवसर मिलेंगे बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।