{"_id":"6a577eca399f033006084b16","slug":"video-chamba-hrtc-pensioners-said-will-agitate-if-their-demands-are-not-resolved-by-31st-july-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: एचआरटीसी पेंशनर बोले- 31 जुलाई तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: एचआरटीसी पेंशनर बोले- 31 जुलाई तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
चंबा। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की संयुक्त मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में संपन हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद व्यास ठाकुर ने की। बैठक में महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से राज्य सरकार से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की गई। डॉ. सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान के लिए बजट उपलब्ध कराने तथा वर्ष 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों के संशोधित पेंशन एरियर के भुगतान पर सहमति बनी थी। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए भुगतान भी 31 जुलाई तक देने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय तक भुगतान नहीं होने पर पेंशनर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।