Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
Chamba: Representatives of the Muslim community condemn the discovery of bovine remains; demand action against the culprits.
{"_id":"6ad0c695ff1dfac11e090183","slug":"video-chamba-representatives-of-the-muslim-community-condemn-the-discovery-of-bovine-remains-demand-action-against-the-culprits-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: गोवंश अवशेष मिलने के मामले पर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने की निंदा, दोषियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: गोवंश अवशेष मिलने के मामले पर मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने की निंदा, दोषियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई
चंबा। घघरोता पंचायत के एक गांव में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों ने कड़ी निंदा की है। जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत खान, अंजुमन इस्लामिया समिति के अध्यक्ष इसरार अली और गुज्जर कल्याण सभा के हसनदीन समेत अन्य लोगों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। लियाकत खान ने कहा कि इस घटना से प्रशासन के साथ मुस्लिम और गुज्जर समुदाय भी शर्मसार है। ऐसे कृत्य से पूरे समुदाय पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी गद्दी समुदाय के एक व्यक्ति ने दी थी। गांव से घटनास्थल तक पहुंचने के लिए करीब चार किलोमीटर जंगल से होकर जाना पड़ता है। पंचायत उपप्रधान और पुलिस आरोपी की तलाश कर रहे हैं। समुदाय के लोग भी तलाशी अभियान में सहयोग कर रहे हैं और आरोपी को प्रशासन के हवाले करने का प्रयास किया जाएगा। लियाकत खान ने कहा कि स्लॉटर एक्ट के तहत सजा और जुर्माने के प्रावधानों को और सख्त करने की जरूरत है। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के साथ सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं से भी आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाय सभी वर्गों के लिए पूजनीय है। कुरान में भी गोवध को पाप बताया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।