{"_id":"6a23d748c02188c93e0856a9","slug":"video-cracks-appeared-in-several-houses-due-to-an-earthquake-in-the-holi-area-panic-prevailed-among-the-residents-2026-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: होली क्षेत्र में भूकंप से कई घरों में आई दरारें, लोगों में रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: होली क्षेत्र में भूकंप से कई घरों में आई दरारें, लोगों में रही दहशत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के होली क्षेत्र में गुरुवार रात 10:04 बजे भूकंप का पहला झटका लगा। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.0 रही। दूसरा झटका 11:03 बजे पर लगा। इसकी तीव्रता 2.8 और तीसरा झटका 11:52 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.0 आंकी गई। भूकंप के झटकों से कई लोगों के घरों में दरारे आ गई हैं। भूकंप के झटकों के बीच बिजली सप्लाई गुल होने से ग्रामीण काफी भयभीत हो गए। ग्रामीण अपने घरों से निकल कर खुली जगहों की ओर गए। ग्राम पंचायत कुठेड और होली के कई घरों में हल्की दरारें आई हैं। ग्राम पंचायत मंझारन पीड़ित मल्हू राम के घर की दीवारों में, अप्पर कुठेड बेह्मी राम और किशोरी लाल कुठेड और निचली कुठेड पुन्ना राम के मकान की दीवार में दरारें आई हैं। हालांकि, भूकंप के झटकों से किसी बड़े नुकसान की सूचना सूचना नहीं है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि होली क्षेत्र में भूकंप के झटकों से किसी प्रकार के जान-माल की सूचना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।