{"_id":"6597ee3fd506ce4306047269","slug":"video-demonstration-of-electricity-board-employees-in-chamba-funeral-procession-of-managing-director-taken-out","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा में विद्युत बोर्ड कर्मियों का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक की शव यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा में विद्युत बोर्ड कर्मियों का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक की शव यात्रा निकाली
वेतनमान नहीं मिलने से गुस्साए प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी, इंजीनियर, पेंशनर्स ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को विद्युत मंडल कार्यालय चंबा में प्रदर्शन करने के बाद प्रबंधन निदेशक की शव यात्रा निकाल कर उसे जलाया। बोर्ड कर्मचारियों, इंजीनियरों, पेंशनरों ने बताया कि बिजली बोर्ड की इस वित्तीय बदहाली के लिए प्रबंधक वर्ग दोषी है। उन्होंने सरकार से बिजली बोर्ड में तुरंत प्रभाव से एक स्थायी प्रबंध निदेशक की तैनाती करने की मांग उठाई है। राज्य के मुख्य सचिव मुकेश कुमार जट और पूर्व मुख्य सलाहकार अनिल वर्मा ने बताया कि बिजली बोर्ड पिछले 9 माह से अस्थायी प्रबंध निदेशक से चलाया जा रहा है। इससे बोर्ड के की कार्यप्रणाली बुरी तरह से प्रभावित हुई है। परिणामस्वरूप बोर्ड कर्मचारियों का वेतन और पेंशनर्स की पेंशन पहली जनवरी को नहीं मिल पाई। कहा कि बिजली बोर्ड से 50 हजार परिवार जुड़े हैं और वर्तमान के प्रबंध निदेशक की कार्यप्रणाली का खमियाजा इनके परिवार को भुगतना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।