सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   VIDEO : Hamirpur city divided into 11 sectors due to the visit of Vice President

VIDEO : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर 11 सेक्टरों में बांटा हमीरपुर शहर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 06:01 PM IST
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर हमीरपुर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। पुलिस ने भी वीआईपी मूवमेंट के लिए तैयारी कर ली है। इसके लिए हमीरपुर को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। 1000 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। वहीं 36 पुलिस अधिकारी इन सेक्टरों में तैनात रहेंगे। इसके लिए अन्य जिलों से भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी यहां पर लगाई गई है। वहीं, शिमला, ऊना, भोरंज आदि से आने वाले लोगों को उतरने का स्थल दोसड़का चौक रखा गया है। वहां से लोग अपने वाहन बड्डू पार्किंग स्थल में लगाएंगे। पुलिस लाइन गेट के बाहर व अंदर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा व पुलिस लाइन के अंदर भी कोई वाहन नहीं जाएगा। दोसड़का पुलिस लाइन गेट से सभी प्रतिभागी पैदल ही अंदर जाएंगे। वहीं अंदर किसी भी तरह का बैग, पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है। अंदर व्यक्ति अपने साथ महज मोबाइल फोन ही ले जा सकता है। खाने, चाय व पानी की व्यवस्था अंदर ही रहेगी। वहीं सुजानपुर-नादौन से आने वाले प्रतिभागी भी दोसड़का चौक के पास उतरेंगे और बड्डू पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेंगे। अगर वहां पर जगह नहीं होगी तो नए बस अड्डा के साथ वाहन पार्क कर सकते हैं। वहीं, जब पुलिस लाइन से एनआईटी तक वीआईपी मूवमेंट होगी उस दौरान ट्रैफिक को रोका जाएगा। ऐसे समय में महज एंबुलेंस में जा रहे मरीज को जाने दिया जाएगा। पुलिस लाइन दोसड़का में करीब 10,000 प्रतिभागी व अन्य लोग होंगे। वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि हमीरपुर शहर को 11 सेक्टरों में बांटा गया है और 1000 पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। पुलिस लाइन गेट के अंदर किसी भी तरह का बैग, पर्स अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। दोसड़का चौक से आगे प्रतिभागी पैदल ही पुलिस लाइन में जाएंगे। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस दौरान सहयोग की अपील की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर जगह एंडवास लाइफ स्पोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस तैनात रहेगी। इसमें चार चार विशेषज्ञ तैनात रहेंगे। जो एनआईटी, भोटा हैलीपैड स्थल व अमतर हैलीपैड, पुलिस लाइन हमीरपुर पर में तैनात रहेंगी। दो एंबुलेंस कार गेट के साथ, एक एनआईटी, एक भोटा, एक अमतर में तैनात रहेंगी। वहीं खाने की व्यवस्था के लिए जिला में चार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है। जो पुलिस लाइन हमीरपुर, एनआईटी, स्पेशल वार्ड में तैनात होंगे। हर चीज की चैंकिग की जाएंगी। चाय, पानी, खाद्य वस्तुओं सबकी चैंकिग की जाएगी। वहीं, इस संबंध जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि स्वास्थय विभाग की तैयारी पूरी है। वहीं, गुरुवार को भी उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला में तैयारियों का जोर दिखा। हर जगह साफ-सफाई व सफेदी की जा रही है। गुरुवार को जिला मुख्यालय में चौपर भी दिन भर उड़ता रहा ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वहीं, अग्रिशमन विभाग की दो गाड़ियां एनआईटी, एक गाड़ी अमतर व एक अणु में तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : हाड़ कंपा देने वाली ठंड में ब्यास नदी में राफ्टिंग का रोमांच

04 Jan 2024

VIDEO : मलेथा में शुरू हुआ माधो सिंह भंडारी स्मृति मेला

04 Jan 2024

VIDEO : सोनीपत में विधायक सुरेंद्र पंवार के घर पहुंची ईडी की टीम, खंगाल रही कागजात

04 Jan 2024

VIDEO : गोरखपुर में बर्फीली हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

04 Jan 2024

VIDEO : पीड़ित छात्रा के लिए न्याय की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात

04 Jan 2024
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्लीपर बस, किशोर की मौत, तीन लोग घायल

04 Jan 2024

VIDEO : रेलवे फाटक पर कार खड़ी कर मनाया नव वर्ष का जश्न, देखें वीडियो

03 Jan 2024
विज्ञापन

VIDEO : धरना देकर की नारेबाजी, अभी दो दिन और चलेगी पटवारी व कानूनगो की हड़ताल

VIDEO : पिता-पुत्र के शव को ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध नहीं करा सका स्वास्थ्य विभाग

03 Jan 2024

VIDEO : कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति को बच्चों ने सुनाया गायत्री मंत्र

03 Jan 2024

VIDEO : कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बंदियों को दीं रामचरितमानस, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा की पुस्तकें

03 Jan 2024

VIDEO : नोएडा में हिट एंड रन का वीडियो देखें: महर्षि विवि में कार ने छात्राओं को मारी टक्कर; 30 दिसंबर की है घटना

03 Jan 2024

VIDEO : ऋषिकेश में हादसा, लक्ष्मण झूला मोटर मार्ग पर पलटा रेत से भरा डंपर, नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत

03 Jan 2024

VIDEO : डीएम बोले- मेरठ में पेट्रोल-डीजल की नहीं कमी

03 Jan 2024

VIDEO : करनाल में कानून को रद्द करने की लिखित मांग पर अड़े ट्रक चालक, बुधवार को थमे रहे 400 ट्रकों के पहिये

03 Jan 2024

VIDEO : जम्मू में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन आयोजित

03 Jan 2024

VIDEO : उधमपुर में चालकों ने कहा- नए हिट एंड रन कानून में हो बदलाव

03 Jan 2024

VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

VIDEO : एनआईटी हमीरपुर के 610 विद्यार्थी उपराष्ट्रपति से करेंगे संवाद, तैयारियां तेज

VIDEO : पंजाब के खन्ना में टैंकर में कैसे लगी आग? वीडियो आया सामने

03 Jan 2024

VIDEO : आगरा में चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, घर से बाहर लाते समय कई लोग झुलसे

03 Jan 2024

VIDEO : मेट्रो में कपल ने जूते में डालकर कोल्ड ड्रिंक पी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

03 Jan 2024

VIDEO : बरेली में अंतरराज्यीय तस्कर समेत चार गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद

03 Jan 2024

VIDEO : मथुरा पहुंचे राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर्मियों को किया संबोधित

03 Jan 2024

VIDEO : गोरखपुर में विरोध प्रदर्शन करते पटरी व्यवसायी

03 Jan 2024

VIDEO : पेट्रोल लेने पहुंचा युवक, बहस होने पर पंप मालिक ने मारी गोली

03 Jan 2024

VIDEO : गोरखपुर में चालकों की हड़ताल के बाद सामान्य हुआ यातायात

03 Jan 2024

VIDEO : कुशीनगर में बच्चे का शव नहर में मिला

03 Jan 2024

VIDEO : बरेली में गांव के बाहर विशालकाय अजगर देख बच्चों की निकल पड़ी चीख

03 Jan 2024

VIDEO : लखनऊ केआर्यनगर में निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत भरभरा कर गिरी, देखें वीडियो

03 Jan 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed