{"_id":"6a734c1d55575011b70a28ac","slug":"video-deputy-commissioner-mukesh-repaswal-sets-out-to-inspect-the-manimahesh-yatra-route-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मणिमहेश यात्रा मार्ग का जायजा लेने रवाना हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मणिमहेश यात्रा मार्ग का जायजा लेने रवाना हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल
मणिमहेश यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल अधिकारियों के दल के साथ डल झील के लिए रवाना हुए। हड़सर से पैदल यात्रा शुरू कर वह डल झील तक विभिन्न पड़ावों पर सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और यात्रा प्रबंधन का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों के आधार पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। बुधवार शाम को उपायुक्त धन्छौ पहुंचे, जहां से वह डल झील के लिए निकले। उनके वीरवार को लौटने की संभावना है। उनके साथ एडीएम भरमौर विकास शर्मा, डीएफओ रजनीश महाजन, एसएचओ बाबू राम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान हुई भारी बारिश के कारण यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर हालात चुनौतीपूर्ण हो गए थे। कुछ पुलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति भी बनी। इन्हीं अनुभवों को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन यात्रा शुरू होने से पहले ही व्यवस्थाओं को परखने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने में जुटा है। नागरिक उपमंडल अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि उपायुक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मणिमहेश यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके वीरवार को लौटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा का आधिकारिक शुभारंभ 20 अगस्त से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।