{"_id":"6989c520988876f7aa0c306b","slug":"video-meeting-of-the-retired-employees-welfare-association-was-held-at-the-old-bus-stand-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: पुराना बस अड्डा में हुई सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: पुराना बस अड्डा में हुई सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक पुराना बस अड्डा परिसर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान दीवान चंद ने की। संघ ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार अपने चहेतों को समय-समय पर पेंशन देती है। वैसा ही व्यवहार सरकार को हर किसी के साथ करना चाहिए। कहा कि पेंशन हर महीने की 1 तारीख से 5 तारीख के अंदर पेंशनरों को मिलनी चाहिए। ताकि वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी जोकि 65 वर्ष की आयु को पार कर चुके हैं उनको समय पर पेंशन नहीं मिलती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वर्ष 2016 का जो एरियर बनता है, उसकी एक भी किश्त अभी तक देय नही हुई है। जबकि, अन्य महकमों को सरकार ने एक-एक किश्त दे दी है। उन्होंने कहा कि हमारा मेडिकल, डीए, ग्रेच्युटी जो अभी तक नहीं मिल पाई है। उसकी अदायगी जल्द की जाए। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, शक्ति प्रसाद, विक्रम सिंह, देश राज, पवन कुमार, जय चंद, केसरू राम और रविंद्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।